सक्सेना चौक से हनुमानगढ़ी तक 30 मीटर चौडी सड़क बनेगी
महराजगंज। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एनएचआईए के अधिकारियों ने सिटीजन फोरम के सदस्यों के साथ बैठक की। शहर में हाईवे निमार्ण को लेकर होने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सक्सेना चौक से हनुमानगढ़ी तक 30 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी।
एनएचआईए के अधिशासी अभियंता मणिकांत अग्रवाल ने बताया कि एक-एक कर सिटीजन फोरम के सभी सदस्यों की बातों को सुना गया। सभी को आश्वस्त किया गया है कि सक्सेना चौक से हनुमानगढ़ी तक 30 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में निकाय, जल निगम व विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक होगी। समन्यवय बैठक के बाद काम को तेज गति से पूरा कराने पर जोर होगा। इस दौरान डॉ. घनश्याम शर्मा, शमसुल हुदा खां, दिलीप शुक्ला, सीजे थॉमस, हरिकेश सिंह, नित्यानंद त्रिपाठी, चंद्रशेखर सिंह, पशुपति नाथ, विमल पांडेय, सुनील मिश्र, शिरोमणि आदि मौजूद रहे।