फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पांच राज्यों में चुनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी एस चनप्पा ने सोनौली बॉर्डर किया दौरा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन

सोनौली। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 को लेकर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। महाराजगंज जनपद से सटी करीब 84 किलोमीटर लंबी सीमा पर विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है।
संभावित अवैध घुसपैठ, हथियारों की तस्करी और नकदी के अवैध आवागमन को रोकने के लिए नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन तलाशी ली जा रही है। उनके सामानों की भी बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल रोक लगाई जा सके। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां 24 घंटे मुस्तैदी के साथ सीमा की निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में गोरखपुर के डीआईजी एस. चनप्पा, महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी और जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार की शाम सोनौली बॉर्डर पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान नेपाल के सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। दोनों देशों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार रूट मार्च और निरीक्षण किया जा रहा है। ताकि सीमा क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत बनी रहे।
विज्ञापन


बैठक के दौरान भारत और नेपाल की सीमा पर तैनात एजेंसियों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। सशस्त्र सीमा बल, स्थानीय पुलिस, कस्टम विभाग समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कार्यों की समीक्षा की गई और आपसी समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें