ठूठीबारी। नौनिया गांव में एक व्यक्ति द्वारा ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान पति को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गांव में आने पर जान से मारने की धमकी मिली है। प्रधान पति ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम सभा नौनिया में राजेंद्र प्रसाद चौधरी ग्राम विकास अधिकारी (सेक्रेटरी) के पद पर कार्यरत हैं। प्रधान पति बनवारी लाल यादव ने तहरीर में लिखा है कि मोबाइल पर बुधवार करीब सवा दो बजे एक व्यक्ति का फोन आया। उसने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सेक्रेटरी को जान से मारने की धमकी दी। ठूठीबारी प्रभारी कोतवाल कंचन राय ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। संवाद