फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी कम से कम एक खेल में होंगे दक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूल अपने यहां नामांकित विद्यार्थियों को किसी एक खेल में दक्ष बनाएंगे। इसके लिए यूपी बोर्ड की तरफ से डीआईओएस कार्यालय को पत्र प्राप्त हुआ है। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर 26 अप्रैल तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में कुल 278 माध्यमिक स्कूल संचालित हैं। नए सत्र में खेल संबंधित गतिविधि सत्र के पहले महीने से ही शुरू हो रही हैं। यूपी बोर्ड की तरफ से कुल 31 खेलों को मंजूरी देते हुए डीआईओएस से रिपोर्ट मांगी गई है कि प्रत्येक माध्यमिक स्कूल से एक-एक खेल का चयन कराकर 31 अप्रैल तक सूची मुहैया कराएं। डीआईओएस की तरफ से जारी पत्र में सभी माध्यमिक स्कूलों से 26 अप्रैल तक एक-एक खेल का चयन करते हुए रिपोर्ट मांगी है। बोर्ड ने स्कूल स्तर से लेकर मंडल व राज्य स्तरीय खेल स्पर्धाओं के आयोजन को धार देने व राष्ट्रीय स्पर्धा में माध्यमिक से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शामिल करने के उद्देश्य से सत्र के पहले माह से ही गतिविधि संचालन शुरू किया है।
इन खेलों में करना चयन : बोर्ड की तरफ से जारी खेल सूची में कुल 31 खेलों का विकल्प स्कूलों को चयन के लिए दिया गया है। गतका, धांगला, मार्शल, क्षेपण, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी, खोखो, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, योगासन, हैंडबॉल, तैराकी, जिम्नास्टिक्स, कुराश, वुसू, वालीबॉल, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, मलखंभ, हॉकी, जूडो, कुश्ती को जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें