फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिक्षक बने एसडीएम, बच्चों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ

Tue, 27 Feb 2024 09:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षकों में मंगलवार को उस दौरान अफरातफरी मच गई जब अचानक एसडीएम मुकेश कुमार सिंह पहुंच गए। इस दौरान एसडीएम ने पहले विद्यालय का निरीक्षण किया। फिर विद्यालय पर बच्चों के लिए मिलने वाली तमाम सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने शिक्षक बन कक्ष में बैठे बच्चों के साथ संवाद कर नैतिकता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कंपोजिट विद्यालय पहुंचे एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 102 बच्चे पंजीकृत मिले। जबकि मौके पर 60 बच्चे ही उपस्थित थे। विद्यालय पर आठ शिक्षक और शिक्षिकाओं की तैनाती है, लेकिन मौके पर छह अध्यापक मौजूद मिले। जबकि दो लोग छुट्टी पर थे। इस दौरान एसडीएम ने कक्ष में बैठे बच्चों से पहाड़े सुने और उनसे संवाद किए। इतना ही नहीं एसडीएम ने बच्चों से भविष्य की तैयारियों पर भी बात की, तो किसी ने फौज में जाने को तो किसी ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें