फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेत की मेड़ पर पोल लगाने को लेकर मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमहा के टोला जुनर्वी गांव में खेत की मेड़ पर पोल लगाने और गोबर रखने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडा से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज क्षेत्र के करमहा टोला जुनर्वी निवासी सोनमती ने थाने में दिए गए तहरीर में कहा कि सोमवार को सुबह करीब 10 बजे उनके पट्टीदार के लोगों ने खेत की मेड़ पर पोल गाड़ने और गोबर रखने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। चार लोगों ने मिलकर पति योगेंद्र यादव, देवर सचिंद्र यादव और कपिल यादव को लाठी-डंडा से बुरी तरह मारपीट किए। हमले में सचिंद्र यादव के सिर में गंभीर चोट आई है। शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए तो सभी आरोपी गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल महराजगंज में चल रहा है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर शुभम यादव, ध्रुव, बैजनाथ, विपिन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें