फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदा स्क्रैप व बाइक बरामद

Thu, 19 Dec 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। भारत नेपाल बाॅर्डर से सटे ठूठीबारी में तस्करों का सिंडिकेट सक्रिय हो गया है। 22वीं बटालियन के एसएसबी ठूठीबारी व बरगदवा के साथ कोतवाली प्रशासन पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के भरवलिया गांव के समीप घेराबंदी कर पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदा स्क्रैप व एक बाइक के साथ चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के लिए संयुक्त टीम ने निचलौल कस्टम के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

तस्कर नेपाल से तस्करी कर भारतीय सीमा क्षेत्र में कबाड़ ला रहे थे। मंगलवार देर रात 22वीं बटालियन के एसएसबी ठूठीबारी व बरगदवा के साथ कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से कबाड़ की भारी खेप ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लोड होकर भारतीय सीमा क्षेत्र के तरफ जाने वाली है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम भरवलिया गांव के समीप घेराबंदी करके पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदी अवैध नेपाली स्टील व प्लास्टिक कबाड़ की भारी खेप और एक बाइक बरामद किया। इसके साथ मौके से एक भारतीय व तीन नेपाली नागरिक समेत चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों ने अपने नाम शैलेंद्र केवट निवासी सीतापुर थाना टोनवा, मुन्ना केवट व सुभाष चंद सहानी निवासी बरगदवा थाना भुजहवा जिला नवलपरासी राष्ट्र नेपाल व गुलाम निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द थाना ठूठीबारी जिला महराजगंज बताया। कस्टम अधीक्षक केएन सिंह ने बताया एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने तस्करी के पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदी नेपाली स्क्रैप के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके विरुद्ध कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की रोकथाम के लिए प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें