सिसवा बाजार। स्थानीय महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मंगलवार को सिसवा प्रीमियर लीग द्वारा आयोजित सुशीला देवी स्मारक आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन दो लीग मुकाबले खेले गए। जिसके पहले मुकाबले में फायर ब्रिगेड को हरा कर बरहज व पिपराइच को भी बरहज ने शिकस्त दी।
पहला मुकाबला फायर ब्रिगेड बनाम बरहज के बीच खेला गया जिसमे फायर ब्रिगेड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया जिसमे सत्या 22 रन और उनके साथी अनिल ने 30 रन की पारी खेली, रुस्तम के 21 रन के साथ सात विकेट गवां कर 112 रन का लक्ष्य दिया। विपक्षी टीम के ओसामा 16 रन, मुलायम 17 रन देकर एक एक विकट लिया विपक्षी टीम के विजय ने 56 रन की पारी खेली और दूसरे बल्लेबाज रिंकू ने 22 रन के बदौलत आसानी से लक्ष्य को पार कर बरहज ने इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया।
वहीं दूसरा मैच पिपराइच बनाम बरहज खेला गया जिसके बरहज ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। बैटिंग करने उतरी पिपराइच ने 12 ओवर में 88 रन बना के ऑल आउट हो गए, जिसमें रितेश ने 19 रन और राजन 10 रन का योगदान किया वही गेंदबाज अंकित कल्कि ने 15 रन देकर 4 विकेट लिये और उनके साथी ओसामा ने 6 रन 2 विकेट लिए उसके बाद बरहज़ के विजय गेल ने 50 रन व दूसरे बल्लेबाज के 31 रन के शानदार स्कोर के साथ बरहज ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश कर गए। इस दौरान सत्यम सिंग, विशाल गुप्ता, अंशुदीपमल्ल, उदय गुप्ता, अमित गुप्ता उपस्थित रहे।