फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्काउट प्रशिक्षण से मिलती है स्वावलंबन की प्रेरणा

विज्ञापन
ललिता सावित्री देवी महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में उपस्थि? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
स्काउट प्रशिक्षण से मिलती है स्वावलंबन की प्रेरणा
विज्ञापन

घुघली। ललिता सावित्री देवी महाविद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी अकित सिंह ने कहा कि स्काउट प्रशिक्षण से स्वावलंबन की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुशासन और सेवा ही इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य है। शिविर में प्रशिक्षण के दौरान युवाओं ने जो कुछ भी सीखा है, उसे सार्थक बनाने के लिए राष्ट्र सेवा हेतु समर्पित हो कर कार्य करें। विशिष्ट अतिथि बजरंगी सिंह शिक्षा समिति के प्रबंधक डाक्टर राजेश सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से छात्र छात्राओं में अनुशासन, राष्ट्रीयता, आत्मीयता के नैतिक गुणों का विकास होता है। इस दौरान चतुर्भुजा सिंह, मृगेंद्र बहादुर सिंह, जिला संस्था की ओर से शिविर संचालक रामनरायन खरवार, दुर्गेश उपाध्याय, अमित घोष, नंद किशोर, वसीम, अवधेश जायसवाल, अदिति उपाध्याय, सुधा रौनियार, उमेश गुप्ता, अनिरुद्ध निराला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें