फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हादसे में घायल स्कॉर्पियो चालक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
29 अप्रैल को बरगदवा क्षेत्र से कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज गई थी बरात
विज्ञापन

स्कार्पियो व ट्रक की भिड़ंत में घायल चार व्यक्ति में से अब तक दो की हो चुकी है मौत
ठूठीबारी। बरगदवा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा खैरहवा जंगल से कुशीनगर में 29 अप्रैल को गई बरात के दौरान हुए सड़क हादसे में स्कॉपियो चालक अजीज (32) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक इस हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दो का गोरखपुर में इलाज जारी है।
विज्ञापन

बरगदवा थाना क्षेत्र के खैरहवा जंगल गांव से 29 अप्रैल को स्काॅर्पियो में सवार होकर पांच लोग कप्तानगंज जा रहे थे। बराती रात करीब 10:30 बजे कप्तानगंज कस्बा के दुर्गा चौक के पास पहुंचे ही थे की सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में स्काॅर्पियो पीछे से जा घुसी। टक्कर इतना तेज था कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में खैराटी गांव निवासी राहुल यादव (24) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि चालक अजीज, ऋषिकेश चौहान व रामनयन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका गोरखपुर में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह चालक अजीज की भी मौत हो गई। गांव में हुए हृदय विदारक घटना से लोगों की आंखें नम हो गई हैं। परिवारजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बरगदवा शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना में घायल चालक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें