फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 24 घंटे में जनपद में सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड दर्ज, 23 एमएम हुई बारिश

विज्ञापन
अड्डा बाजार के गजरही में बरसात का दृश्य। 
विज्ञापन
महराजगंज में 23 फरेंदा व नौतनवां में 20-20 एमएम बारिश
विज्ञापन

अगले चार दिनों तक बारिश का मौसम बने रहने के आसार
महराजगंज। जनपद में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 24 घंटे में सूबे की सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड किया गया है। महराजगंज सदर में 23 और फरेंदा व नौतनवां में 20-20 एमएम बारिश रिकार्ड किया गया है। पूरे जनपद में 23 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने यह आकलन बुधवार सुबह 08:30 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 08:30 बजे के बीच आंका है। जोरदार बारिश के कारण जनपद का अधिकतम तापमान 31 तो न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बृहस्पतिवार की सुबह पूरे दिन धूप खिली रही लेकिन पिछले दिन की बारिश के कारण धूप तल्ख नहीं थी। शाम को लगभग 5 बजे अचानक आसमान काले बादलों ने आसमान ढंक लिया। इसके बाद पांच किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चली हवा के कारण बारिश होने लगी। लगभग आधे घंटे तक जनपद मुख्यालय पर जोरदार बारिश होती रही। बारिश हल्की हुई तो लगभग शाम सात बजे तक बूंदाबांदी के हालात बने रहे और मौसम राहत भरा महसूस किया गया। हालांकि बारिश ने उनकी मुश्किल बढ़ाई जिनके घर सहालग या अन्य मांगलिक कार्यक्रम रहे।
विज्ञापन

अड्डाबाजार के गजरही निवासी राम नयन वर्मा ने बताया कि बेटे वंशी लाल की बरात लेकर सिद्धार्थनगर के चेतिया जाना था लेकिन शाम पांच बजे के बाद शुरू तेज हवा व बारिश का क्रम शुरू होने से शाम सात बजे के बाद बरात निकल सकी। मुख्यालय के शादी विवाह आयोजन में भी खलल पड़ा जिसके कारण कुछ परिवारों को अगवानी व द्वार पूजा के लिए बारिश रुकने तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वर्जन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण तराई के जनपद में प्रदेश की सर्वाधिक बारिश बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड हुई है। धूप व बारिश का क्रम अगले चार दिन तक बने रहने का अनुमान है।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें