फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी व मॉडल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी परिषद व भारद्वाज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के देखरेख में जिला पंचायत सभागार में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी परिषद व भारद्वाज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में महराजगंज महोत्सव के लिए शुक्रवार को हुए विज्ञान प्रश्नोत्तरी व मॉडल प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर वर्ग के विद्यालयों व प्रतिभागियों का चयन हुआ। जिला पंचायत सभागार में हुए इस कार्यक्रम में चयनित मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियाेगिता सीनियर वर्ग में दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज चौक, सरस्वती शिशु मंदिर धर्मपुर, आरके इंटर कॉलेज परतावल, कार्मल इंटर कॉलेज, हाजी अजहर खां इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, दीनदयाल इंटर कॉलेज, सनराइज पब्लिक स्कूल, बजरंगी सिंह इंटर कॉलेज, जवाहर नवोदय विद्यालय, महराजगंज इंटर कॉलेज, लिटिल फ्लावर स्कूल, जीएसवीएस इंटर कॉलेज को प्रतिभागिता के लिए चुना गया। जूनियर वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैजनाथपुर कला को पहला, सोनरा को दूसरा व विजन एकेडमी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

विज्ञान मॉडल में नवोदय की मिताली निगम, आरपीआईसी के आदर्श मिश्रा व जीएसवीएस की प्रिया गुप्ता को संयुक्त रूप से पहला, सनशाइन के निखिल सैनी, जीएसवीएस की नंदिनी, अशोक राज इंटर कॉलेज के करण कुमार तथा राजमणि इंटर कॉलेज के अभय चौरसिया व आरुष मिश्रा को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा आर इंटर कॉलेज हरपुर की नंदिनी, लिटिल फ्लावर के संस्कार दूबे, जीएसवीएस के भाष्कर पटेल व महाराणा प्रताप के उत्तम को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जूनियर वर्ग में पैरामाउंट के आर्यांश, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़वार की प्रीति यादव व महराजगंज इंटर कॉलेज के अनुराग ने संयुक्त रूप से पहला, विजन एकेडमी के आकाश गुप्ता, डिवाइन के विभवशील व पैरामाउंट के अंकित ओझा को संयुक्त रूप से दूसरा एवं कास्मोपोलिटन की अनामिका, जीएसवीएस की मुस्कान गुप्ता व राजकीय हाईस्कूल बरवां राजा की मुस्कान को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुरभि त्रिपाठी, डॉ. सर्वेश पटेल, इंजीनियर रूपेश यादव, अखिलेश्वर राव, विमल पांडेय, विंध्यवासिनी सिंह, अमरेंद्र शर्मा, देवेंद्र पांडेय, डॉ. शांतिशरण मिश्र, पंकज मौर्या समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें