फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूल वाहन और ओवरलोड ट्रक सीज, 52 वाहनों का चालान

Wed, 23 Jul 2025 07:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। एआरटीओ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिले के विभिन्न मार्गों पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत फरेंदा बाईपास, परतावल चौक और कतरारी में वाहनों की जांच की गई। बिना फिटनेस पेपर के चल रहे एक स्कूल वाहन और ओवरलोड मिनी ट्रक को सीज किया गया। साथ ही, 52 वाहनों का ई-चालान कर करीब दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिले के प्रमुख मार्गों में फरेंदा बाईपास, परतावल चौक और कतरारी में करीब 100 से अधिक वाहनों की जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 52 वाहनों का ई-चालान किया गया, जिसमें 12 चार पहिया वाहन और अन्य प्रकार के वाहन शामिल थे।
इन वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान फरेंदा मार्ग पर एक स्कूल वाहन (मैजिक) की जांच की गई, जो मानक से अधिक बच्चों को लेकर विद्यालय से उनके घर छोड़ने जा रहा था। वाहन चालक की ओर से बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही बरती गई थी।
विज्ञापन

कार्रवाई करते हुए स्कूल वाहन को सीज कर आईटीएम चौकी को सौंप दिया गया। कतरारी-श्यामदेउरवा मार्ग पर वाहन जांच के दौरान एक मिनी ट्रक को ओवरलोड पाया गया। ट्रक को भी सीज कर श्यामदेउरवा चौकी को सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें