महराजगंज। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने सीएचसी नौतनवा में सरकारी आवास में बिजली के दुरुपयोग और संविदा कर्मचारियों के अवैध निवास के मामले में सख्त रुख अपनाया है। सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र में यह पूछा गया है कि किसके निर्देश से संविदा कर्मचारी सरकारी आवासों में रह रहे हैं और उनका मकान भत्ता एवं विद्युत बिल किस प्रकार से राजकीय कोष में जमा किया जा रहा है। इस मामले में अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो नियमानुसार विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। संवाद