फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूल की छुट्टी और बड़े वाहनों के दबाव से निचलौल में घंटों जाम

विज्ञापन
निचलौल के मुख्य तिराहे पर सोमवार को लगे जाम में फंसे वाहन और राहगीर।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महराजगंज। निचलौल नगर के मंडी रोड से थाना रोड और मुख्य बाजार तक सोमवार दोपहर भीषण जाम लगने से घंटों यातायात बाधित रहा। जाम में स्कूली बसें, बड़े वाहन, दोपहिया और पैदल राहगीर फंस गए। स्कूलों की छुट्टी और साप्ताहिक बाजार के कारण एक साथ बढ़े यातायात दबाव से स्थिति बिगड़ गई। वैकल्पिक मार्ग नहीं होने से लोगों को वाहनों के साथ रेंगते हुए निकलना पड़ा।
सोमवार को अधिकतर स्कूलों की छुट्टी एक से दो बजे के बीच हुई। इसी दौरान मंडी में खरीदारी के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बड़े वाहनों की आवाजाही भी जारी रहने से मुख्य तिराहे से मंडी तक लंबा जाम लग गया। साप्ताहिक बाजार में आए लोगों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे अतिक्रमण और अनियंत्रित वाहन संचालन भी जाम का बड़ा कारण रहा। थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

उन्होंने सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों से पीछे हटकर दुकान लगाने की अपील की है। साथ ही बताया कि नगर पंचायत के सहयोग से सड़क किनारे हुए अतिक्रमण के खिलाफ जल्द अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें