फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भूसा ले जाने के दौरान दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र वार्ड नंबर-आठ क्षत्रपति शिवाजी नगर चैनपुर में रविवार की रात भूसा ले जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के पांच घायल हो गए। पुलिस ने चार नामजद व अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृजमनगंज क्षेत्र के चैनपुर निवासी पंचम व रामधनी के बीच भूसा ले जाने को लेकर विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में रामधनी पक्ष से रमेश (26), पंचम (52), चांदमति (48) घायल हुए, वहीं दूसरे पक्ष के हेमंत (32) व बसंत (28) घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी बृजमनगंज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रमेश की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने चांदमति की तहरीर पर चार नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मारपीट की घटना के संबंध में रामधनी, निरंजन, बसंत, हेमंत, गोलू, दिलबहार, नीलम, सोनू को हिरासत में लेकर कर पूछताछ करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें