फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चेहरे पर दिखा संतोष, तारीख के तनाव से मिली मुक्ति

Sun, 15 Dec 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने वादों का निस्तारण हुआ। लंबे समय से तारीख देखकर आजिज आ चुके वादकारियों के चेहरे पर संतोष का भाव दिखा। सुलह समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण होने पर वादी प्रतिवादी दोनों खुश दिखे।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। 60,517 वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों में 5,28,25,000 रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में दिलवाया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में 60517 वादों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश ने 26 वादों का निस्तारण किया। पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधीकरण ने 78 वादों का निस्तारण किया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय की ओर से 37 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया। 99 अन्य वादों का निस्तारण किया गया। विषेश न्यायाधीश अनन्य न्यायालय (पॉक्सो अधिनियम) की ओर से आठ वादों का निस्तारण किया गया। विशेष न्यायाधीश, अनन्य न्यायालय (एससी/एसटी) की ओर से 10 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष, त्वरित न्यायालय, कोर्ट संख्या एक ने वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

समस्त राजस्व एवं चकबंदी न्यायालयों द्वारा 51,158 लंबित/प्री-लिटीगेशन वादों का निस्तारण किया गया। सभी बैंकों के 1352 ऋण की वसूली से संबंधित प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया। शुभारंभ के दौरान पुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय रवि नाथ, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण अखिलेश कुमार पाठक, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संंख्या एक पवन कुमार श्रीवास्तव अपर सिविल जज माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें