फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लगातार लुढ़कता जा रहा है पारा, घट रही दृश्यता

Sun, 15 Dec 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में पारा लुढ़कने लगा है। शनिवार को दोपहर में हवा के चलते लोगों को धूप से गर्माहट नहीं मिली। अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम सात डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन में हवा की गति तेज रही।
विज्ञापन

मौसम में लगातार गिरावट के कारण लोगों को अब सर्दी सताने लगी है। सुबह नौ से 10 बजे तक जहां कोहरे में सुबह लिपटी मिल रही है वहीं शाम पांच बजे के बाद कंपकंपी महसूस हो रही है और लोग अलाव तलाशने के लिए मजबूर हो रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में सरकारी अलावा की व्यवस्था अभी नहीं शुरू हुई है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव लोग निजी खर्च से जलाने लगे हैं।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें