फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परिवहन विभाग का सारथी पोर्टल बंद रहा, परेशान आवेदक

Mon, 12 Aug 2024 07:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मेंटेनेंस के चलते सोमवार को परिवहन विभाग का सारथी पोर्टल बंद रहा। इसके कारण ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अभ्यर्थियों को परेशान होना पड़ा। दूर दराज आए करीब 80 लोग बगैर काम कराए घर चले गए।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में रोजाना 60 से 65 ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनते हैं। इसमें लर्निंग, स्थायी, नवीनीकरण और सुधार कार्य जैसे डीएल संबंधी काम शामिल होते हैं। डीएल बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अगले दिन से लेकर 15 दिन तक की तारीख मिलती है।
इसलिए लोग आवेदन करने के साथ ही मिलने वाली तारीख को लेकर पूरा शेड्यूल रखते हैं, जिससे कि डीएल बनवाने को लेकर कोई समस्या उत्पन्न न हो। सोमवार को अचानक सारथी पोर्टल ने काम करना बंद कर दिया। इसके चलते अभ्यर्थी डीएल बनवाने को लेकर परेशान हुए। कार्यालय में जाने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि मेंटेनेंस कार्य के चलते पोर्टल बंद है। इसके चलते जिन लोगों को डीएल से संबंधित कार्यों के लिए तारीख मिली हुई थी, वह परेशान रहे। उन्हें आश्वासन देकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभागीय निरीक्षक आरडी प्रसाद ने बताया कि पोर्टल बंद होने से लोगों को समस्या हुई। शाम तक पोर्टल ठीक होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें