फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा सिंह मौत प्रकरण: विवेचक ने उपस्थित होकर दर्ज कराया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 10 सितंबर की तारीख तय की
विज्ञापन

गाजियाबाद। 11 वर्ष पूर्व हुई सारा सिंह की मौत के मामले में सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत में मुकदमे के विवेचक रहे सेवानिवृत्त अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार उपस्थित हुए। उन्होंने मामले की विवेचना से जुड़े तथ्यों और जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के संबंध में अपना बयान दर्ज कराया। अदालत ने आगे की सुनवाई के लिए 10 सितंबर की तारीख निर्धारित की है।
सीबीआई के अनुसार, सारा सिंह की मौत नौ जुलाई 2015 को फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में कार दुर्घटना में हुई थी। सारा के साथ उनके पति अमनमणि त्रिपाठी भी कार में मौजूद थे लेकिन अमनमणि को खरोंच तक नहीं आई थी। घटना के बाद सारा की मां सीमा सिंह ने परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए अमनमणि त्रिपाठी पर हत्या का आरोप लगाया था। बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने अमनमणि त्रिपाठी के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और साक्ष्य मिटाने समेत कई धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया था। जांच एजेंसी का आरोप है कि सारा की मौत को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। सोमवार को विवेचक संतोष कुमार की मुख्य परीक्षा पूरी हो गई। अमनमणि महाराजगंज जिले के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें