संगम यादव व दीपचंद बने ओवरऑल चैंपियन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। निर्णायकों ने छात्रा वर्ग से संगम यादव और छात्र वर्ग से दीपचंद को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. दिग्विजय नाथ पांडेय ने दोनों को प्रतीक चिह्न और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) में आस्था यादव को प्रथम, संगम यादव को द्वितीय तथा लाडली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 100 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) में चंदन प्रथम, अंकित गुप्ता को द्वितीय अमिरेमिल्लत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 400 मीटर दौड़ (महिला) में श्वेता विश्वकर्मा को प्रथम, शांभवी सिंह को द्वितीय और वंशिका पटेल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 400 मीटर दौड़ (पुरुष) में दीपचंद यादव प्रथम, प्रमोद निषाद को द्वितीय और अंकित गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
800 मीटर दौड़ (महिला) में आस्था यादव को प्रथम, संगम यादव को द्वितीय और शांभवी सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 800 मीटर दौड़ (पुरुष) में ऋषभ चौधरी को प्रथम, अंकित गुप्ता को द्वितीय और प्रमोद निषाद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पंद्रह सौ मीटर दौड़ (महिला) में संगम यादव को प्रथम, हसिरून्निशा को द्वितीय और शांभवी सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पंद्रह सौ मीटर दौड़ (पुरुष) में ऋषभ चौधरी प्रथम, अमन कुमार मौर्य द्वितीय और सौरव तीसरे स्थान पर रहे।
ऊंची कूद में (महिला) पूजा गोड को प्रथम, गीता तिवारी को द्वितीय और मनीषा पटेल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। लंबी कूद में लाडली को प्रथम, श्वेता को द्वितीय और अनीता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ऊंची कूद (पुरुष) में नागमणि को प्रथम, अंकित को द्वितीय और दीपचंद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। लंबी कूद (पुरुष) में प्रमोद निषाद प्रथम एवं अंकित गुप्ता को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
सुई धागा प्रतियोगिता में संगम यादव प्रथम, लाडली द्वितीय व सपना तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में अनुभव को प्रथम व विपिन को द्वितीय तथा प्रतीक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान पूर्व प्राचार्य डॉ. उमेश यादव, डॉ. विजय आनंद मिश्र, डॉ. अजय कुमार मिश्रा, राहुल कुमार सिंह, अशोक वर्मा, डॉ. राणा प्रताप तिवारी, गोपाल सिंह, डॉ. नंदिता मिश्रा, डॉ. शान्ति शरण मिश्र, श्रवण कुमार पटेल, डॉ. शिवानंद सिंह, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. सिद्धार्थ नाथ शुक्ला आदि मौजूद रहे।