सीडीपीओ समेत सात का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने परतावल स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित मिलीं बाल विकास परियोजना अधिकारी व छह अन्य का वेतन रोकते हुए उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
उन्होंने बताया कि उनके निरीक्षण मेें बाल विकास परियोजना अधिकारी नीरजा गुप्ता, सुपरवाइजर मिथिलेश सिंह, धर्मावती सिंह, लीलावती देवी, शारदा देवी, सुधा पांडेय व अनिमा वर्मा अनुपस्थित मिली थीं। उनका एक दिन का वेतन रोकते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद