फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रधानाध्यापिका सहित तीन का वेतन बाधित

Mon, 14 Oct 2024 08:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शैक्षिक गुणवत्ता खराब और कम उपस्थिति मिलने पर सोमवार को एक प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका सहित तीन शिक्षकों का वेतन बाधित कर दिया गया है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई की।
विज्ञापन

बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर, मिठौरा का औचक निरीक्षण किया। स्कूल में सफाई व्यवस्था खराब व स्कूल भवन की पेंटिंग कार्य खराब पाई गई, जबकि इसके लिए अवमुक्त धन भी खर्च किए जाने की जानकारी मिली। बच्चों की उपस्थिति कम मिली और शैक्षिक गुणवत्ता भी खराब पाई गई। मौजूद बच्चों ने पूछने पर बताया कि स्कूल से उन्हें गृहकार्य भी नहीं दिया जाता है। बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रश्नों का संतोषजनक जवाब प्रधानाध्यापिका व अन्य शिक्षक नहीं दे पाए।
बीएसए ने अग्रिम आदेश तक प्रधानाध्यापिका ललिता यादव, सहायक अध्यापक गिरिजेश, शिक्षा मित्र प्रवेश व शेषमणि का वेतन बाधित कर दिया। बताया कि जांच में ऐसी कमी मिली तो अन्य स्कूल के शिक्षकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए बच्चों की उपस्थिती पर विशेष ध्यान दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें