फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वैन में लदा छह बोटा साखू टीम ने किया बरामद

Sun, 04 Feb 2024 06:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान वैन में लदा छह बोटा साखू बरामद किया। चालक व उसका साथी मौके से फरार हो गए। बरामद लकड़ी व वैन को कब्जे में लेते हुए वन रेंज लाया गया। जहां दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर वैन को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


रेंजर अनुज कुमार त्रिपाठी के साथ डिप्टी रेंजर अरूण सिंह, वन दरोगा अनिल सिंह, एजाज अहमद की टीम फरेंदा धानी मार्ग पर शनिवार की रात गश्त पर थे। रात में करीब तीन बजे तेज गति से आ रहा वैन दिखा। पीछा करने पर चालक तेज गति से भागने लगा। संतनगर चौराहे पर वन विभाग की टीम ने वैन को रोक लिया। चालक व उसका एक साथी वाहन से उतरकर भागने लगे। जिनका टीम ने पीछा किया लेकिन दोनों अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। वैन में छह बोटा साखू बरामद हुआ। रेंजर अनुज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें