फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विश्व कैंसर दिवस पर रोटरी क्लब ने निकाली जागरूकता रैली

Sun, 04 Feb 2024 06:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को रोटरी क्लब महाराजगंज के पदाधिकारी ने विश्व कैंसर दिवस पर साइकिल रैली के माध्यम से जागरूकता रैली निकाली। रैली को रोटरी क्लब की प्रथम महिला रोटेरियन डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर सक्सेना चौराहे से होते हुए जिला उद्योग चौराहा, चिउरहा नहर की पटरी होते हुए आजाद नगर में स्थित एक्सेल एकेडमी विद्यालय पर रैली का समापन हुआ। एक्सेल एकेडमी के प्रबंधक गीता गुप्ता द्वारा रोटरी क्लब के अध्यक्ष सचिव सहित समस्त पदाधिकारी को बुके देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने कहा कि नशा से नाता तोड़कर स्वस्थ जीवन से लोगों को नाता जोड़ना चाहिए। विश्व कैंसर दिवस मनाने की जरूरत इसलिए पड़ी की आज के परिवेश में युवा वर्ग नशा की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं जिसे रोकने की जरूरत हम सभी को है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष सीजे थॉमस ने बताया कि समाज को समय-समय पर इस खतरनाक बीमारी के बारे में जागरूक किया जाना बहुत जरूरी है। सचिव डॉ. कृष्णा साहनी ने बताया कि रोटरी क्लब समाज में होने वाले सभी सामाजिक कार्यों में वर्षों से हिस्सा ले रहा है। इस दौरान अब्दुल्ला खान, डॉ जैनुलाब्दीन, हरिकेश बहादुर सिंह, विजय सिंह संत, सुरेश कश्यप, पंकज मौर्या, विनोद कुमार गुप्ता, दशरथ गुप्ता, आत्माराम गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें