फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर निकाली मोटरसाइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर निकाली मोटरसाइकिल रैली
विज्ञापन

- जवाहर लाल नेेहरू पीजी कालेज से निकाली गई रैली, कलेक्ट्रेट परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा गया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा मंगलवार को जवाहर लाल नेहरु पीजी कालेज से कलेक्ट्रेट परिसर तक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली में शामिल सफाई कर्मियों ने अपनी समस्याओं को दूर कराने की मांग की तथा मांगों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि लंबे समय से कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों की अभी तक विभागीय सेवा नियमावली नहीं बनी है। न ही अभी तक पदोन्नति हो सकी है। विभाग में उपलब्ध इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए तथा उसका लाभ पात्रों को दिलाया जाए। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व पंचायती राज मंत्री ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में संघ ने विभागीय सेवा नियमावली बनाने, पदोन्नति किए जाने, सफाई कर्मियों का नाम परिवर्तित करते हुए पंचायत सेवक बनाने, प्रधान से पेरोल को मुक्त किए जाने तथा पुरानी पेंशन को बहाल किए जाने की मांग की है। इस दौरान मंत्री रामजीत, जिला कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, अखंड प्रताप सिंह, जयगोविंद यादव, पारस, अजीत मिश्रा, मुन्ना सिंह, विजय साहनी, रणजीत यादव, ब्रह्मानंद, संदीप, जयकरन, सुनील गुप्ता, कमल किशोर, संतराज, हंसराज, गोपी यादव, गिरधर, सूरज, बृजेश, धर्मेंद्र निषाद, बृजेश जायसवाल, सुभाष चंद, काशी कुमार, राजन चौबे, सत्येंद्र गौंड़, संतोष कुमार, विजय, रमेश गुप्ता, राजकुमार, सुबाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें