फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साधन सहकारी समिति ठूठीबारी नहीं बना क्रय केंद्र, बढ़ी लोगों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को उपज बेचने के लिए सात किमी का सफर तय कर गडौरा पहुंचना पड़ेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठूठीबारी। साधन सहकारी समिति ठूठीबारी को इस बार क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। इस वजह से क्षेत्र के किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। समिति से जुड़े लगभग दो दर्जन गांव के किसानों को धान बेचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को उपज बेचने के लिए सात किमी का सफर तय कर गडौरा पहुंचना पड़ेगा।
ठूठीबारी में क्रय केंद्र बंद होने से किसान बहुत चिंतित हैं। लगातार पिछले 15 वर्षों से किसान ठूठीबारी साधन सहकारी समिति पर धान और गेहूं बेचते थे। इस सीजन में क्रय केंद्र बंद कर देने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। किसान राजाराम गुप्ता ,राम अवध यादव, गुड्डू विश्वकर्मा, अनिल यादव आदि ने बताया कि इस बार धान बेचना परेशानी का सबब बन गया है। बेचने के लिए गडौरा जाना पड़ेगा। गडौरा पहुंचने में सात किमी की दूरी तय करने में खर्चा बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति ठूठीबारी क्रय केंद्र पर तैनात सचिव रामअशीष शर्मा ने बताया कि सीजन में करीब चार सौ किसानों का लगभग 13 हजार पांच सौ किलो धान प्रति सीजन में खरीद होती थी। ठूठीबारी, मैरी, किसुनपुर, रामनगर, अराजी बैरियां, भरवलियां, बसंतपुर, नौनियां, तुरकहियां, चटिया, गडौरा, झरवलियां, कड़जा, ओडवलिया आदि गांव के किसान धान बेचने आते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें