फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ताइक्वांडो में सदर ने छटके छह गोल्ड

Sun, 18 Feb 2024 08:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सांसद खेल स्पर्धा में रविवार को स्टेडियम में ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कैडेट वर्ग के बालक में छह गोल्ड, दो सिल्वर और तीन ब्रांज के साथ सदर प्रथम स्थान पर और दो गोल्ड तीन सिल्वर व पांच ब्रांज जीतकर पनियरा द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

रेफरी अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि कैडेट बालिका वर्ग में पां गोल्ड, दो सिल्वर व छह ब्रांज जीतकर सदर प्रथम और चार गोल्ड, चार सिल्वर व पांच ब्रांज जीतकर पनियरा द्वितीय स्थान पर रहा। जूनियर बालक वर्ग में सात गोल्ड एक सिल्वर जीतकर सदर प्रथम स्थान पर और एक गोल्ड तीन सिल्वर के साथ पनियरा द्वितीय स्थान पर रहा। जूनियर बालिका वर्ग में तीन गोल्ड, एक सिल्वर मेडल के साथ सदर प्रथम और दो गोल्ड मेडल जीतकर सिसवा द्वितीय स्थान रहा। सीनियर बालक वर्ग में छह गोल्ड एक सिल्वर व एक ब्रांज जीतकर सदर प्रथम स्थान पर व एक गोल्ड व एक सिल्वर के साथ सिसवा द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें