फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सदानंद को प्रथम स्थान

Thu, 26 Dec 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। नेहरू युवा केंद्र महाराजगंज के तत्वावधान में फरेंदा के मिनी स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

400 में दौड़ बालक वर्ग में सदानंद को प्रथम, विनय कुमार को द्वितीय तथा अरूण कुमार को तृतीय स्थान मिला। कुश्ती में प्रथम स्थान फुजेल अहमद, द्वितीय स्थान आयूब को मिला। साइकिल स्लो रेस में सपना मौर्य को प्रथम, चांदनी द्वितीय तथा काजल को तृतीय स्थान मिला। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें सेमीफाइनल में फरेंदा खुर्द एवं उदितपुर की टीम पहुंची।
प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। युवा मंडल अध्यक्ष ह्देश यादव ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दो दिनों तक चलेगा, जिसमें बालक वर्ग में कुश्ती, वॉलीबाल तथा 400 मीटर दौड़। वहीं बालिकाओं के लिए कबड्डी, बैडमिंटन एवं साइकिल रेस का आयोजन होगा। यहां से विजेता खिलाड़ी जिला स्तर, मंडल स्तर एवं राज्य स्तर पर भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें