फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्जन : बॉर्डर पर पसरा सन्नाटा, रास्ते में अटका करोड़ों का सामान

Sun, 21 Jan 2024 06:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और गोरखपुर खिचड़ी मेला आयोजन के कारण नेपाल से जुड़ने वाला मुख्य राजमार्ग लखनऊ और गोरखपुर से यातायात विभाग की ओर से रूट डायवर्जन किया गया है। नेपाल से आने वाले मालवाहक ट्रकों को रूट बदल कर आने में काफी परेशानी हो रही है। नेपाल के कारोबारियों का कहना है कि रूट बदलने से उनका करोड़ों का माल रास्ते में अटक गया है। इससे काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन यातायात विभाग ने कर दिया है। इससे नेशनल हाईवे पर मालवाहक ट्रकों का जाम लग गया है। इसमें नेपाल सहित जनपद में अन्य सामग्रियों को लेकर आने वाले वाहन फंस गए है। दिल्ली, हरियाणा, नोएडा, बनारस, मिर्जापुर, भदोही, गोवा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात से आने वाली गाड़ियों को नेपाल सीमा में आने के लिए दस दिन लग जा रहे हैं। 12 जनवरी की निकली गाड़ियां अभी गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच सकी हैं। गोरखपुर सोनौली और कैंपियरगंज होकर बस्ती निकलने वाली गाड़ियों को भी काफी परेशानी हो रही है। यातायात विभाग की ओर से डायवर्जन तो कर दिया गया है, लेकिन मुख्य नाके पर बैरिकेडिंग नहीं होने से गाड़ियां निकल जा रही हैं।

नेपाल के कारोबारी प्रीतम पौडेल ने बताया कि 12 जनवरी को राजस्थान से निकली गाड़ी अभी तक सोनौली सीमा पर नहीं पहुंची है। फोन से बात करने पर चालक ने बताया जाम में फंसा हूं। इसी तरह व्यापारी संतोष खेतान निवासी भैरहवा ने बताया कि दो गाड़ियां तीन दिन में गुजरात से सोनौली पहुंच जाती थीं, उन्हें अभी दस दिन लग जा रहे हैं। ऑर्डर के माल में काफी समस्या होती है। समय से पहुंचने वाली गाड़ियां देर से पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें