फरेंदा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लाॅक स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दस सफल प्रतिभागियों के सम्मान समारोह का आयोजन बृहस्पतिवार को कस्बे के एक मैरिज हाल में हुआ। मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व प्राथमिक अध्यापकों की समन्वय बैठक हुई।
ब्लाॅक स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सफल छात्र कृष्णा चौरसिया, आलोक, अंकिता चौरसिया, इरफान, श्रृष्टि, मनीष, नेहा यादव, सीमा, रोशन भारती व प्रिंस चौरसिया को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि छात्रों के भविष्य निर्माण में अध्यापकों की भूमिका सबसे अहम होती है। खंड शिक्षा अधिकारी अगनित कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी को बेसिक विद्यालयों से जोड़ दिया गया है। इस अवसर पर विजय प्रताप पांडेय, डॉ. कैलाश नाथ मौर्य, प्रदुम्न सिंह, गौस आजम, आनंद पाल गौतम मौजूद रहे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
फरेंदा। कार्यक्रम के दौरान छात्रो की प्रारंभिक शिक्षा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कार्यकर्ता ललिता पांडेय , मनिता चौरसिया , ममता राय, संगीता सिंह, आरती सिंह, पार्वती, मीरा गुप्ता, मुन्नी चौधरी, श्याम शुक्ला व मंजू देवी को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।