महराजगंज। प्रयागराज जाने के लिए बसें सज रही हैं। साफ-सफाई के साथ फूल माला लगाया जा रहा है। पूरे रास्ते भर श्रद्धालु भजन सुनते हुए जाएंगे, लेकिन महराजगंज डिपो से प्रयागराज के लिए किराया कितना होगा इसका निर्धारण अभी तक नहीं हो सका है। अबकी बार चार स्थानों पर टोल टैक्स देने के कारण असमंजस की स्थिति है।
महराजगंज डिपो से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को लेकर निगम की बसें जाएंगी। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए लखनऊ, सीतापुर और मुरादाबाद डिपो से अतिरिक्त बसें भी डिपो में पहुंच रही हैं, जिनका संचालन महराजगंज डिपो से होना है। डिपो की बसें गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन से होते हुए जाएंगी। इस रूट पर पहले वाराणसी तक सिर्फ दो जगह गाजीपुर के दाढ़ी और वाराणसी के कैथी में टोल देना होता था, लेकिन इस दायरे में अब एक टोल और कौड़ीराम और बड़हलगंज से पहले कसिहार में चुकाना होगा। एनएचएआई ने पहली जनवरी से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है।
साथ ही वाराणसी से आगे प्रयागराज रूट पर उमापुर में भी टैक्स चुकाना होगा। एक टोल पर 425 रुपये शुल्क लिए जाने के चलते एक तरफ से 850 रुपये चुकाने होंगे, जिसकी भरपाई यात्री किराए से ही होनी है। पहले प्रयागराज जाने वाली बसों का किराया सिर्फ दो टोल प्लाजा के तहत ही लगभग 415 रुपये तय थे, लेकिन अब दो और टोल का खर्च भी यात्री किराए में ही मर्ज होना है। परिवहन निगम ने नया किराया निर्धारित करने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर को सौंपी है, लेकिन अभी तक इसका निर्धारण नहीं हो सका है। ो
कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद- फोटो : स्त्रोत- संगठन