पनियरा। क्षेत्र के बभनौली चौराहे पर पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम पंचायत बभनौली के नुउआ टोला निवासी प्रकाश यादव शुक्रवार को घर से चौराहे पर कुछ सामान खरीदने गए थे। वापस लौटते से अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया। इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।