सिसवा बाजार। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के प्रयासों से शनिवार से सिसवा से गोरखपुर के लिए परिवहन निगम की बस का संचालन शुरु हो गया। सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से स्थानीय विधायक प्रेम सागर पटेल ने बस को हरी झंडी दिखाकर गोरखपुर के लिए रवाना किया।
बताया जाता है कि पहले यहां से परिवहन निगम की बस गोरखपुर के लिए चलती थी, जिसका संचलन किसी कारणवश बंद हो गया था। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक से संपर्क कर बस संचालन बहाल करने की मांग की थी। इसके लिए व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात गई थी।