फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिना बारिश के ही सड़कों पर भरा नाली का पानी, बढ़ी परेशानी

Mon, 01 Jan 2024 08:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बागापार टोला शंकरपुर में गंदगी के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। गंदे नाली के पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर गंदगी फैली हुई है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो वर्षों से वे इस समस्या को झेल रहे हैं। जलभराव से पीडब्ल्यूडी की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

बागापार के शंकरपुर टोले की आबादी करीब 1500 है। गांव में शायद ही कोई कच्चा मकान हो, लेकिन उसके बाद भी गांव के हालात बदतर हैं। गांव की सड़कों पर गंदा पानी जमा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। ग्रामीण उमेश राय, रियासत अली, शेर खान, बदरे आलम, आशिक अली, अवधेश राय, लियाकत, अरमान अली ने बताया कि गंदे पानी के सड़क पर फैलने के कारण गांव में बीमारी फैलने का खतरा है।
अपनी समस्या को लेकर बीडीओ के पास गए थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सफाई कराएंगे, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो सका। नाली पिछले कई वर्षों से इसी हालात में है। कई बार इसकी शिकायत एसडीएम से की, लेकिन समाधान नहीं हो सका। ग्राम सचिव को भी अवगत कराया, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो सका। गंदगी के कारण गांव के सभी लोग परेशान हैं। बीमारियां भी बढ़ी हैं। अधिकारी इसकी ओर कोई ध्यान नहीं देते हैं। बीडीओ डाॅ. चंद्रशेखर कुशवाहा का कहना है कि एडीओ पंचायत को गांव में भेजकर मौके की स्थिति की जानकारी कराएंगे। ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें