महराजगंज। परिवहन विभाग के साथ-साथ यातायात पुलिस भी अब ई-चालान कर रही है, लेकिन चालान के सापेक्ष राजस्व न जमा होने से विभाग को असुविधा हो रही है।
डीएल व आरसी पर वाहन स्वामियों का मोबाइल नंबर न अपडेट होने से चालान का संदेश विभाग से वाहन स्वामियों तक नहीं पहुंच रहा। महीने दो महीने पर जब विभाग पते पर नोटिस भेजता है तब कहीं वाहन स्वामी चालान भरते हैं।
एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 15 अगस्त के बाद जिस ड्राइविंग लाइसेंस या आरसी पर सही नंबर नहीं फीड मिलेगा उनके डीएल या आरसी को तीन माह के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग के मुताबिक बड़ी संख्या में ऐसे डीएल धारक व आरसी धारी हैं जिनका दर्ज मोबाइल नंबर या तो बंद हो चुका है या कोई और चला रहा है। संवाद