फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण करें राजस्व कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। फरेंदा तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में तहसील क्षेत्र के सभी राजस्व कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भूमि से संबंधित लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम ने कहा कि आम जनता के लिए भूमि विवाद सबसे संवेदनशील विषय होता है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नामांतरण, पैमाइश, खतौनी संशोधन, सीमांकन और वरासत से जुड़े प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की और लंबित मामलों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैंकिंग संबंधी लेनदेन की दी जानकारी
महराजगंज। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैदा में वित्तीय साक्षरता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और युवाओं ने सहभागिता की। लीड बैंक प्रबंधक भूपेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित और सही उपयोग आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने बचत खाते, बीमा योजनाएं, प्रधानमंत्री जनधन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना और डिजिटल भुगतान के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि ओटीपी, पिन और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें