नौतनवा। भारतीय किसान मजदूर दलित संगठन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को किसान हित की 11 सूत्री मांगों को लेकर तहसील में धरना दिया।
इसका नेतृत्व संगठन अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एवं जिलाध्यक्ष खुशबुद्दीन खान ने की। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया और उसके ठोस समाधान की मांग की।
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एवं जिलाध्यक्ष खुशबुद्दीन खान ने कहा कि किसानों को एक मूल्य निर्धारित कर डीएपी की आपूर्ति की जाए। बेरोजगारों, विकलांगों व असहायों को पेंशन दिया जाए, पात्रों को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाया जाए, बिजली बिल 2025 को रद्द किया जाए, प्रत्येक गांवों में इंडिया मार्का हैंडपंप व अलाव की व्यवस्था करने की मांग की। इस दौरान योग माया तिवारी, राममिलन वर्मा, शकिना खातून, सुनीता समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।