फरेंदा। रेवन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा के अधिवक्ताओं ने बुधवार को प्रस्तावित अधिवक्ता अधिनियम में संसोधन के विरुद्ध विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में पेशकार आलोक सिंह को ज्ञापन सौंपा।
वरिष्ठ अधिवक्ता अनिरुद्ध श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता अधिनियम 1961 को अधिवक्ता संशोधन प्रस्तावित बिल 2025 द्वारा बदले जाने पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्ता लामबंद हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बिल अधिवक्ताओं के हितों पर कुठाराघात व लोकहित के विपरीत है। अध्यक्ष अष्टभुजा वर्मा ने कहा कि इस प्रस्तावित बिल का रेवन्यू बार एसोसिएशन पुरजोर विरोध करता है।
केंद्र सरकार की मनमानी एवं तानाशाही रवैया से पूंजीवादी व्यवस्था के तहत न्याय पालिका पर कब्जा करने का व्यवस्था बनाया जा रहा है। इस मौके पर महामंत्री परमात्मा सिंह, श्रीधर सिंह, राम आसरे शुक्ल, रामसेवक सिंह, सरोज नरायन मिश्र, राघवेंद्र उपाध्याय, सनत त्रिपाठी, रामरुप सावरकर, अवधेश उपाध्याय, सेराज अहमद, संजय मिश्र, जितेंद्र यादव, राम प्रताप यादव, उमाकांत विश्वकर्मा, अभिषेक अग्रहरि, महेश कुमार खेतान मौजूद रहे। संवाद