फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डोमा खास ग्राम पंचायत में सबसे अधिक 63.32 प्रतिशत मतदान हुआ

Wed, 19 Feb 2025 08:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में छह ग्राम पंचायतों में रिक्त प्रधान पद और तीन ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के लिए बुधवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान निचलौल ब्लॉक के डोमा खास ग्राम पंचायत में सबसे अधिक 63.32 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुई। मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते दिखे। चुनाव के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जानकारी के अनुसार, परतावल ब्लॉक के मोहनापुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हुआ। यहां कुल 1870 मतदाता थे, जिनमें से 1008 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह 53.9 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
वहीं, निचलौल ब्लॉक की डोमा खास ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 3405 मतदाता थे, जिनमें से 2156 मतदाताओं ने वोट डाला। इस प्रकार, 63.32 प्रतिशत मतदान हुआ, जो जिले में सबसे अधिक था। इसके अलावा नौतनवा ब्लॉक के बगहा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। इस पंचायत में 1646 मतदाता थे, जिनमें से 960 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

कुल 58.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसी तरह, लक्ष्मीपुर ब्लॉक की कोटकमहरिया ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हुआ। यहां कुल 3276 मतदाता थे। इसमें से 1877 मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह कुल 57.3 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, बृजमनगंज ब्लॉक की कवलपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। यहां कुल 3406 मतदाता थे, जिनमें से 1784 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 52.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
वहीं, बृजमनगंज ब्लॉक के मटिहनवा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। इस पंचायत में 3965 मतदाता थे, जिनमें से 1753 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 44.21 प्रतिशत मतदान हुआ, जो प्रधान पद के लिए हुए चुनावों में सबसे कम रहा। इसके अलावा मिठौरा ब्लॉक की रामपुर महुअवा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 4 में सदस्य पद के लिए उपचुनाव हुआ।
यहां कुल 119 मतदाता थे, इसमें से 58 मतदाताओं ने वोट डाले। कुल 48.74 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 6 में सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। यहां कुल 138 मतदाता थे, जिनमें से 65 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 47.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि लक्ष्मीपुर ब्लॉक के कोटकमहरिया ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 6 में सदस्य पद के लिए चुनाव हुआ। इस वार्ड में कुल 119 मतदाता थे। इसमें से 62 मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह 52.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पंचस्थानीय चुनाव कार्यालय के सहायक निर्वाचन अधिकारी धनंजय दूबे ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से उप चुनाव संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें