फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बर्डफ्लू को देखते हुए पोल्ट्री फार्मों में प्रवेश पर पाबंदी

Tue, 20 May 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में बर्ड फ्लू की पुष्टि अबतक नहीं हुई है। बावजूद राहत और बचाव के नियम निरंतर सख्त किए जा रहे हैं। सोमवार को पशुपालन विभाग ने सभी पंजीकृत पोल्ट्री फार्मों में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित कर दिया है।
विज्ञापन

पोल्ट्री संचालक पोल्ट्री एंट्री प्वाइंट पर फार्मलीन लिक्विड टब रखने, भीतर जाने और आने के दौरान टब से होकर गुजारने और रोजाना इसे बदलने का निर्देश दिया है। पोल्ट्री फार्म से अंडा और चिकन बाहर लाकर व्यापारियों को उपलब्ध कराने के लिए आदेशित किया गया है।
जिले के 248 मध्यम श्रेणी और 52 बड़े पोल्ट्री फार्मों की निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ पशुपालन विभाग ने अब बाहरी व्यक्तियों को फार्म में प्रवेश से रोकने के निर्देश दिए हैं। टास्क फोर्स और विभागीय कर्मियों को भी निर्देश दिया गया है कि पोल्ट्री क्षेत्र को बाहर से ही सेनेटाइज्ड करें भीतर न दाखिल हों।
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म की देखरेख करने में लगे सिर्फ एक ही व्यक्ति को भीतर दाखिल होने की अनुमति रहेगी जो द्वार पर रखे फार्मलीन भरे टब से होकर गुजरेगा, जिससे संक्रमण किसी तरह भीतर न जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें