फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात उप निरीक्षक को फटकार

Sat, 28 Apr 2018 12:54 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
यातायात उप निरीक्षक को फटकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के मकसद स्वचालित बोर्ड को चौराहों पर लगाया जाना है, लेकिन इसे दिखने वाले स्थान पर नहीं लगाया गया। शुक्रवार को एसपी आरपी सिंह सक्सेना चौक पर पहुंचे तो स्वचालित बोर्ड उचित स्थान पर न देख गुस्से में आ गए। उन्होंने यातायात उप निरीक्षक एके सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए स्वचालित बोर्ड को लोगों को दिखने वाले स्थान पर लगवाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान एसपी ने यातायात उप निरीक्षक से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी मांगी। इसका वह संतोषजनक  जवाब नहीं दे पाए। इस पर एसपी ने उन्हें दायित्व के निर्वहन के प्रति सचेत रहने की हिदायत देते हुए ठीक ढंग से कार्य करने की नसीहत दी।  एसपी ने मऊपाकड़ चौराहे का अवलोकन करने के बाद वहां भी स्वचालित बोर्ड लगवाने को निर्देश दिया। यहां जांच पड़ताल के बाद उन्होंने जागरूकता अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वचालित बोर्ड दिखने वाले स्थान पर लगने से लोग उसे देखेंगे और यातायात नियमों की जानकारी लेंगे। उन्होंने यातायात उप निरीक्षक को चेतावनी दी कि दूसरी बार निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें