नौतनवा। कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित जयहिंद चौराहे पर दो वर्षों से पाइपलाइन टूटी थी। दुर्दशा झेल रहे व्यापारियों ने 18 नवंबर को खुद सड़क की मरम्मत की। इसके बाद सोमवार को जिम्मेदारों मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।
समस्या को लेकर आक्रोशित व्यापारियों के इस अनोखे प्रदर्शन को अमर उजाला ने 19 नवंबर के संस्करण में ‘’अफसरों ने नहीं सुनीं...व्यापारियों ने खुद कर दी सड़क की मरम्मत’’ नामक शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
व्यापारी धर्मेंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह, मोहित अहमद, यूसुफ शेख, अहमद, अजीत अग्रहरि, सरदार अनमोल सिंह, बबलू खान आदि लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार मरम्मत हुआ लेकिन ठोस समाधान न होने से दूसरे ही दिन स्थिति जस की तस हो गई। अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज का कहना है कि टूटी पाइप लाइन की मरम्मत शुरू करा दिया गया है। कुछ सामान यहां नहीं मिलने की वजह से उसे मंगाने में थोड़ा समय लगा।