फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्यूशन जा रही छात्रा को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहदुरी बाजार में सोमवार सुबह ट्यूशन जा रही छात्रा को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। दुर्घटना में छात्रा की मौत हो गई। पिकअप चालक मौके से भाग निकला। छात्रा की पहचान लौकही निवासी विनोद की पुत्री सुनीता (16) के रूप में की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुनीता (16) निवासी लौकही सुबह गांव से ट्यूशन के लिए बहदुरी के लिए निकली थी। जैसे ही वह बहदुरी बाजार मेन रोड पर पहुंची, सामने से आ रहे पिकअप की चपेट में आ गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि छात्रा पिकअप के साथ काफी दूर तक घिसटती चली गई। तेज आवाज सुन अगल-बगल के लोग मौके की तरफ दौड़े तो पिकअप चालक मौके से भाग निकला।
ग्रामीणों ने छात्रा को पिकअप के नीचे से बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर छात्रा के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस की मदद से छात्रा को परिजन बृजमनगंज ले गए, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम पसर गया है। थानाध्यक्ष कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आवश्यक विधिक करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें