नौतनवा। सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों व माता गुजरी कौर की शहादत को सिख समुदाय की ओर से सफरे शहादत के रूप में मनाया जा रहा है।
रविवार से गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में सफरे शहादत के शहीदी सप्ताह का आरंभ हुआ। इसमें बच्चों की ओर से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के बीच साहिबजादों के इतिहास का स्मरण किया गया। इनकी प्रस्तुति ने समां बांध दिया।
समुदाय के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि गुजरात से आए ज्ञानी भाई लखवीर सिंह एवं स्थानीय ज्ञानी भाई दिगंबर व मोहन सिंह द्वारा गुरुद्वारा में 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शौर्य गाथा पर प्रकाश डालते हुए उनके इतिहास को बताया जाएगा। इस दौरान सिख समुदाय के अध्यक्ष मंजीत सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, अमरिंदर सिंह, अनुप्रीत कौर, ईश्वरपीत सिंह, सतपाल सिंह मौजूद रहे।