फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बांग्लादेश की घटना को लेकर सोनौली में विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। बांग्लादेश में हिंदू युवक की निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को सोनौली के रामजानकी मंदिर परिसर में हिंदू संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना को मानवता पर कलंक बताते हुए बांग्लादेश सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं वहां की कानून-व्यवस्था और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने भारत सरकार से भी इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे महंत शिव नारायण दास ने कहा कि बांग्लादेश सरकार को हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। रिंकू दास, प्रेम जायसवाल, जुगुल किशोर कन्नौजिया, नन्हे जायसवाल, मुरारी गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें