फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इन्सपायर मानक अवॉर्ड में अब हरेक स्कूल से पांच पंजीकरण अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस ने समीक्षा के बाद प्रभावी किया निर्देश
विज्ञापन

विज्ञान के नवाचार बढ़ाने के लिए मंत्रालय की पहल
महराजगंज। इन्सपायर मानक अवॉर्ड 2026 में सिर्फ छह स्कूलों ने अब तक पंजीकरण कराया है। बृहस्पतिवार को योजना की प्रगति समीक्षा करते हुए डीआईओएस ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रत्येक माध्यमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल से पांच-पांच विद्यार्थियों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञान के प्रति बच्चों में रुचि बढ़ाने के लिए शासन स्तर से प्रयास हैं। इसमें कक्षा छह से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया एक अगस्त से आनलाइन प्रभावी है, लेकिन 13 अगस्त तक जिले के सिर्फ छह स्कूलों ने नामांकन किया। समीक्षा में खराब प्रदर्शन मिलने पर डीआईओएस ने 278 माध्यमिक स्कूलों के अलावा 367 पूर्व माध्यमिक स्कूलों को पांच-पांच विद्यार्थियों का पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया है। अनुपालन न करने वाले स्कूलों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

यह है योजना
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंस्पायर अवॉर्ड-मानक योजना के लिए ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू है। यह योजना वर्ष 2026-27 के लिए है, जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली स्कूली विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक विचारों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना है। राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों का इस योजना में नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया 15 सितंबर तक चलेगी। पंजीकरण के बाद विद्यार्थी अपने मौलिक और तकनीकी नवाचार के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अगर उनका आइडिया चयनित होता है तो 10 हजार रुपये की धनराशि विद्यार्थियों के खाते में आंतरित की जाएगी।
पंजीकृत विद्यालयों को अपने स्कूल से चयनित शीर्ष पांच सर्वश्रेष्ठ नवाचारी विचारों को ईमेल या वेब पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। विद्यार्थियों काक्षबैंक पासबुक के अनुसार नाम, बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड फीड करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

वर्जन
कक्षा छह से 12 वीं तक प्रत्येक स्कूल अपने पांच पांच विद्यार्थियों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराएंगे। इसके निर्देश दिए गये हैं। अगर अनुपालन में लापरवाही मिली तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें