महराजगंज। मनचले की हरकत से सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दो बहनें परेशान हो गई हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई भी चौपट हो रही है। बीएड की छात्रा अपनी बहन के साथ जब पढ़ने जाती है तो आरोपी उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़िता ने कहा कि वह बीएड की छात्रा है। घर में आय का कोई स्रोत नहीं है, हम दो बहन हैं। दोनों छात्रवृत्ति से अपनी पढ़ाई करते हैं। पिता की 18 महीने से तबीयत खराब है। उनका लखनऊ से दवा चलता है। बहन के साथ जब स्कूल जाती हूं तो आपत्तिजनक टिप्पणी करता है। पिता को भी अपशब्द बोलता है।
उनको जान से मारना चाहता है। एक बार शिकायत करने पर पुलिस ने बुलाकर उसका समझाया था, लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। 18 दिसंबर को भी अपशब्द बोलते हुए दरवाजे पर आ गया था। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।