फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला पंचायत सदस्य के घर कच्ची शराब की फैक्ट्री का पर्दाफाश

Wed, 28 Dec 2022 04:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

फरेंदा क्षेत्र में कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री की रोकथाम के लिए जिम्मेदार आबकारी विभाग को कच्ची शराब की फैक्ट्री की भनक तक नहीं लगी। पुलिस की सक्रियता से कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में कच्ची शराब की बरामदगी ने साबित कर दिया कि क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा तेजी से चल रहा है। इसकी सप्लाई अन्य जिले में भी की जा रही है।
विज्ञापन
फरेंदा पुलिस ने क्षेत्र के गढ़वा में पकड़ी कच्ची शराब की फैक्ट्री। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के फरेंदा वार्ड नंबर 28 की जिला पंचायत सदस्य बिंद्रा देवी के गढ़वा के टोला सपही स्थित घर पर पुलिस ने छापा डालकर कच्ची शराब की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। मौके से एक हजार लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही 80 क्विंटल लहन नष्ट किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस, जिला पंचायत सदस्य को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, फरेंदा थाना क्षेत्र के गढ़वा के टोला सपही में मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह टीम ने छापा डाला, जहां अवैध रूप से संचालित कच्ची शराब की फैक्ट्री का खुलासा हुआ। मौके से एक हजार लीटर कच्ची शराब व 80 क्विंटल लहन नष्ट किया गया। पुलिस ने मौके से परिवहन के रूप में प्रयोग की जाने वाली मोटरसाइकिल, जेनरेटर, जिसमें कार्मिशियल गैस सिलिंडर 7 व घरेलू गैस सिलिंडर 4 तथा चार चूल्हा, अग्नि शमन यंत्र सहित प्रयोग में आने वाली सामग्री को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


इस मौके से जिला पंचायत सदस्य के पुत्र इंद्रसेन को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे बेटे की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

आबकारी विभाग को भनक तक नहीं लगी
फरेंदा क्षेत्र में कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री की रोकथाम के लिए जिम्मेदार आबकारी विभाग को कच्ची शराब की फैक्ट्री की भनक तक नहीं लगी। पुलिस की सक्रियता से कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में कच्ची शराब की बरामदगी ने साबित कर दिया कि क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा तेजी से चल रहा है। इसकी सप्लाई अन्य जिले में भी की जा रही है।

कच्ची शराब बनाने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा डाला, जहां से कच्ची शराब के साथ उपकरण बरामद किए गए हैं। इसमें दो लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला पंचायत सदस्य बिंद्रा देवी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। -सत्येंद्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, फरेंदा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें