फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऊंचे ब्याज दर के कारण नेपाल में राष्ट्र बैंक के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
नेपाल में राष्ट्र बैंक के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
ऊंचे ब्याज दर के कारण नेपाल में राष्ट्र बैंक के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

विरोध रैली निकाली
सोनौली। बैंकों व वित्तीय संस्थानों की ऊंची ब्याज दरों के विरोध में उद्योगपतियों ने मंगलवार दोपहर नेपाल के रूपनदेही के भैरहवा स्थित नेपाल राष्ट्र बैंक सिद्धार्थनगर के गेट पर ताला लगा कर धरना दिया। विरोध रैली सिद्धार्थ उद्योग वाणिज्य संघ, रूपनदेही के सामने से शुरू हुई, रैली नारों के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमती हुई नेपाल राष्ट्र बैंक सिद्धार्थनगर गेट के सामने पहुंची।
सिद्धार्थ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स एसोसिएशन, रूपनदेही के अध्यक्ष भीष्म प्रसाद नुयोपाने ने कहा कि उद्योगपतियों द्वारा मांगों को पूरा नहीं किए जाने के कारण हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। कोरोना की वजह से संकट से उबर नहीं पाए हैं। बैंक की ऊंची ब्याज दरों से ज्यादा परेशानी हो रही है। व्यवसायी ने जब नेशनल बैंक के गवर्नर के सामने समस्या रखी तो जवाब आया कि कर्ज लेकर भुगतान कर देना चाहिए। उन्होंने पूछा कि अगर देश के सभी उद्योगपति कर्ज नहीं चुकाएंगे तो बैंक जमा राशि कैसे वापस कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपनदेही चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनिल कुमार ग्यावली ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन जारी रहेगा। नेपाली उद्योग एवं वाणिज्य महासंघ के लुंबिनी प्रांत के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद शर्मा ने कहा कि कोविड-19 की चपेट में आए उद्योगपति विस्थापित हुए हैं। कई उद्योग बंद हो गए हैं और उत्पादन क्षमता भी घट गई है। बाजार को चालू रखने के लिए बैंकों और वित्तीय संस्थानों को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें